मार्च का महीना आने को है और सब का ये ही सवाल है की होली 2022 कब है और सवाल जायज भी है क्यों की हिन्दुओ के दो त्यौहार बहुत पर्सिद है अपने भारत में होली और दीपावली। तो आपको बता दे की होली कब पड़ रही है।
Holi 2022 kab hai
2022 में होली का पर्व (होली 2022) 18 मार्च को पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर 17 मार्च (होलिका दहन 17 मार्च) को होलिका दहन किया जाएगा, जिसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि होलिका की आग में अहंकार और बुराई का भस्म हो जाता है। इस बार होलिका दहन 2022 17 मार्च को और होली एक दिन बाद 18 मार्च को खेली जाएगी।
होली की कथा के अनुसार भाद्र काल में होलिका दहन को अशुभ माना जाता है। वहीं ऐसी भी मान्यता है कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को ही होलिका दहन करना चाहिए.
होलिका दहन का मुहूर्त इस बार रात 9.03 बजे से रात 10.13 बजे तक रहेगा. पूर्णिमा तिथि 17 मार्च को सुबह 1.29 बजे शुरू होगी और 18 मार्च को पूर्णिमा तिथि को दोपहर 12:46 बजे समाप्त होगी।
होली की कहानी
पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन काल में हिरण्यकश्यप नाम का एक असुर राजा था। उसने घमंड किया और भगवान होने का दावा किया। हिरण्यकश्यप ने राज्य में भगवान का नाम लेने पर प्रतिबंध लगा दिया। लेकिन हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद भगवान का भक्त था। दूसरी ओर हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को अग्नि में न भस्म होने का वरदान प्राप्त था। एक बार हिरण्यकश्यप ने होलिका को प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठने का आदेश दिया। लेकिन जब वह आग में बैठी तो होलिका जल गई और प्रह्लाद बच गया। और तब से भगवान के भक्त प्रह्लाद की याद में होलिका दहन किया जाने लगा।

